Computer Me English to Hindi Typing Kaise Kare Without Any Software
कंप्यूटर में English to Hindi Typing कैसे करें Without Any Software
हेलो दोस्तों आज इस पोस्ट में बिना किसी सॉफ्टवेयर के Windows 10 कंप्यूटर में English to Hindi Typing कैसे करते हैं इसके बारे में बता रहा हूं तो बने रहे आप इस पोस्ट के अंत तक उसके बाद आप भी English to Hindi Typing जरूर कर पाएंगे.
हिंदी हमारी मातृभाषा है इसके बावजूद भी सभी लोगों के लिए इंग्लिश कीबोर्ड में हिंदी टाइप करना आसान काम नहीं है इसीलिए ज्यादातर लोग कंप्यूटर में हिंदी टाइप करने के लिए English to Hindi Typing का यूज करते हैं जिससे वह आसानी से अपने कंप्यूटर में हिंदी में लिख पाते हैं .
कुछ समय पहले यदि हमें अपने कंप्यूटर में English to Hindi Typing करना होता था तो हमें उसके लिए किसी सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ती थी जिसकी मदद से हम अपने कंप्यूटर में English to Hindi Typing कर पाते थे, परंतु अब windows 10 कंप्यूटर में English to Hindi Typing करने के लिए किसी सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं है.
Windows 10 कंप्यूटर में Dark Mode Enable कैसे करें
Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के न्यू अपडेट के साथ अब हमें कंप्यूटर में English to Hindi Typing करने के लिए किसी भी सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं है यह हम बिना किसी सॉफ्टवेयर के भी कर सकते हैं और अपने कंप्यूटर में बिना किसी सॉफ्टवेयर के English to Hindi Typing करने के लिए हमारा windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम लेटेस्ट वर्जन में अपडेटेड रहना चाहिए .
Computer में English to Hindi Typing कैसे करें –
अपने कंप्यूटर में English to Hindi Typing करने के लिए आगे बताए गए सभी स्टेप्स को ठीक से फॉलो करें उसके बाद आप भी अपने कंप्यूटर में English to Hindi टाइप जरूर कर पाएंगे.
1. सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर के Start बटन पर क्लिक करें.
2. Start बटन पर क्लिक करने के बाद अब आप यहां पर Settings आइकॉन पर क्लिक करें.
3. Settings आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर Windows Settings ओपन हो जाएगी.
4. अब आप यहां पर Time & Language पर क्लिक करें.
5. Time & Language Settings पर जाने के बाद अब आप यहां पर Language पर क्लिक करें.
6. अब आप यहां पर Add a preferred language पर क्लिक करें.
7. अब आप की स्क्रीन में एक छोटा डायलॉग बॉक्स ओपन हो जाएगा जिसमें आपको बहुत सारी लैंग्वेज दिखाई देगी और साथ ही ऊपर आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है और टाइप करना है hi
Computer बार-बार Automatic Shutdown या Restart होने पर क्या करें
8. सर्च बॉक्स मैं hi टाइप करने पर आपको हिंदी लैंग्वेज दिखाई देगी तो आप हिंदी पर क्लिक करें जिससे कि वह सिलेक्ट हो जाएगी.
9. हिंदी भाषा सिलेक्ट करने के बाद अब आप नीचे Next पर क्लिक करें.
10. अब आपको यहां पर क्या क्या डाउनलोड होगा वह दिखाई देगा तो आप नीचे Install पर क्लिक करें.
11. Install पर क्लिक करने के बाद आपके कंप्यूटर में हिंदी लैंग्वेज पैक डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा.
12. अब आपको हिंदी लैंग्वेज पैक पूरी तरह से डाउनलोड होने का wait करना है.
13. हिंदी लैंग्वेज पैक डाउनलोड हो जाने के बाद अब आप हिंदी पर क्लिक करें.
14. अब आप यहां पर Options पर क्लिक करें.
15. अब आप यहां पर Add a keyboard पर क्लिक करें.
16. Add a keyboard पर क्लिक करने के बाद आप यहां पर Hindi Phonetic को सेलेक्ट करें.
17. अब आप यहां पर देखेंगे की Add a keyboard के नीचे Hindi Phonetic आ गई है.
18. अब आपको अपने कंप्यूटर में नोटपैड, वर्डपैड या एमएस ऑफिस किसी भी सॉफ्टवेयर को ओपन कर लेना है.
19. नोटपैड, वर्डपैड या एमएस ऑफिस किसी भी सॉफ्टवेयर में English to Hindi Typing करने के लिए पहले हमें इनपुट मेथड सिलेक्ट करना होगा.
20. इनपुट मेथड सिलेक्ट करने के लिए आप Taskbar में टाइम के साइड में लैंग्वेज पर क्लिक करें या फिर शॉर्टकट key windows + space बटन को एक साथ दबाएं.
21. अब आपकी स्क्रीन में सभी उपलब्ध इनपुट लैंग्वेज Show हो जाएगी.
22. अब आप यहां पर Hindi Phonetic पर क्लिक करें जिससे कि Hindi Phonetic इनपुट लैंग्वेज के रूप में सिलेक्ट हो जाएगी.
23. अब आप कहीं पर भी कुछ भी टाइप करके देखें, अब आप यह देखेंगे कि आप जो भी इंग्लिश से लिख रहे हैं वह हिंदी में परिवर्तित हो रहा है.
24. अब आप अपने कंप्यूटर में English to Hindi Typing कर सकते हैं.
25. अब यदि आपको फिर से अपने कंप्यूटर में इंग्लिश Typing करना हो तो आपको फिर से इनपुट मेथड में Hindi Phonetic की जगह पर इंग्लिश को सेलेक्ट करना है उसके बाद आप इंग्लिश Typing कर पाएंगे.
26. इनपुट मेथड सिलेक्ट करने के लिए आप टास्कबार में टाइम के साइड में लैंग्वेज पर क्लिक करें या फिर शॉर्टकट key windows + space बटन को एक साथ दबाएं.
27. अब जब भी आपको अपने कंप्यूटर में English to Hindi Typing करना हो तो आपको इनपुट मेथड में Hindi Phonetic सिलेक्ट करना है और जब आपको इंग्लिश में Typing करना हो तो इनपुट मेथड में इंग्लिश को सेलेक्ट करना है.
इस तरह से हम बिना किसी सॉफ्टवेयर की मदद लिए अपने windows 10 कंप्यूटर में English to Hindi Typing कर सकते हैं, उम्मीद करता हूं आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी और जरूर कुछ ना कुछ नया सीखने को मिला होगा दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.
दोस्तों कैसी लगी यह पोस्ट बताना जरूर और यदि आपको कोई प्रॉब्लम आए तो आप कमेंट करना मैं आपकी हेल्प जरूर करूंगा और अब मैं आपसे मिलूंगा नेक्स्ट पोस्ट में तब तक के लिए bye…

















